
Raigarh : वित्त विभाग के सहायक निदेशक के घर पर चोरी
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अज्ञात चोरों ने एक सूने घर में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। छत्तीसगढ़ राज्य संपरीक्षा वित्त विभाग में सहायक संचालक के घर से चोर करीब 4 लाख 90 हजार रुपए नकद और जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र की हैं।

घटना का खुलासा लौटने पर हुआ
जानकारी के अनुसार, सहायक निदेशक कुछ दिनों से बाहर थे। जब वे घर लौटे तो दरवाजे का ताला टूटा मिला और सामान बिखरा हुआ देखा। जांच करने पर पता चला कि अलमारी में रखी नकदी और सोने-चांदी के गहने गायब हैं।

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों का सुराग मिल सके।
स्थानीय लोगों में दहशत
शहर के इस पॉश इलाके में हुई चोरी से लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



