
Balrampur : विवाहिता और नाबालिग से गैंगरेप, एएसआई निलंबित, थाना प्रभारी लाइन अटैच
बलरामपुर जिले के सनावल थाना क्षेत्र में सितंबर माह में एक विवाहिता और एक नाबालिग से झारखंड के तीन युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया। घटना के बाद सदमे में आई विवाहिता ने उसी रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने तुरंत FIR दर्ज नहीं की
गंभीर आरोपों के बावजूद, जांच के दौरान सामने आया कि स्थानीय पुलिस ने गैंगरेप की शिकायत मिलने के बाद भी FIR दर्ज नहीं की। इस लापरवाही ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए।

सरगुजा IG की कड़ी कार्रवाई
शिकायत और तथ्यों की पुष्टि होने पर सरगुजा IG ने सख्त कदम उठाते हुए—
•जांच अधिकारी एएसआई को निलंबित (Suspend) किया
•उसके खिलाफ विभागीय जांच (DE) के आदेश दिए
•सनावल थाना प्रभारी को लाइन अटैच कर दिया
दो माह बाद दर्ज हुई दो FIR
IG के निर्देश के बाद करीब दो महीने देर से सनावल थाने में दो अलग-अलग FIR दर्ज की गईं—
1. नाबालिग से गैंगरेप का मामला
धारा 4 चाइल्ड एवं 70(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध।
2. विवाहिता को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला
सैयद अंसारी, साजिद अंसारी और फैयाज अंसारी पर धारा 108, 3(5), 351(3) के तहत अपराध दर्ज।
अभी जांच जारी
पुलिस अब मामले की पुनः जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि FIR देर से दर्ज होने में किसकी लापरवाही रही और किस स्तर पर कार्रवाई की आवश्यकता है।
👉हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇



