
थाना प्रभारी को सूदखोर के समर्थक ने दी धमकी, पुलिस जांच में बड़ा खुलासा
करणी सेना से मिली थी फरारी के दौरान मदद
सूदखोर वीरेंद्र तोमर की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, फरारी के दौरान तोमर को करणी सेना से जुड़े कुछ लोगों की मदद मिली थी। बताया जा रहा है कि वह ग्वालियर में करणी सेना के एक नेता के फ्लैट में छिपा हुआ था और वहीं से उसने कई मोबाइल नंबरों के ज़रिए अपने परिवार से संपर्क बनाए रखा था।
चार राज्यों में छिपता रहा सूदखोर
पुलिस की जांच में सामने आया है कि वीरेंद्र तोमर पिछले पांच महीनों में चार राज्यों में अपनी लोकेशन बदलता रहा। पुलिस को उसके कई ठिकानों की जानकारी मिली है और अब उन सभी जगहों पर छापेमारी की जा रही है।

अंडा बेचने से शुरू किया था सफर, सूदखोरी से बना करोड़पति
जानकारी के अनुसार, वीरेंद्र तोमर ने शुरुआत में अंडा बेचने का काम किया था, लेकिन धीरे-धीरे उसने सूदखोरी के धंधे में कदम रखा। लोगों को ऊंचे ब्याज पर पैसे देकर उसने करोड़ों का साम्राज्य खड़ा कर लिया।
थाना प्रभारी को मिली धमकी
इस बीच, थाना प्रभारी को वीरेंद्र तोमर के एक समर्थक ने वीडियो कॉल पर धमकी दी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस धमकी के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



