
नेपाल में एक बार फिर भड़की हिंसा: भारतीय सीमा सील, हाई अलर्ट जारी
नेपाल: पड़ोसी देश नेपाल के पारसा और धनुषा जिलों में सांप्रदायिक हिंसा भड़क उठी है। मस्जिद में तोड़-फोड़ और सोशल मीडिया पर फैल रही नफरत के कारण पूरे इलाके में हाई अलर्ट घोषित किया गया। सुरक्षा कारणों से भारत-नेपाल सीमा भी सील कर दी गई है।

हिंसा कैसे भड़की?
नेपाल पुलिस के अनुसार, धनुषा जिले के सखुवा मारान इलाके में कुछ लोगों ने मिलकर मस्जिद में तोड़-फोड़ की। सोशल मीडिया पर यह घटना वायरल होने के बाद हिंदू और मुस्लिम समुदायों में तनाव बढ़ गया। इसके बाद मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने हिंसक प्रदर्शन शुरू कर दिया।
पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाकर विरोध जताया और पुलिस पर पत्थरबाजी भी की। सुरक्षा बलों ने स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। इसके बावजूद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

भारतीय सीमा पर सख्त कदम
- पारसा और धनुषा जिलों के सीमा इलाकों में हाई अलर्ट।
- भारत-नेपाल सीमा सील।
सीमा के पास सुरक्षा बढ़ाई गई, आवाजाही रोकने के लिए पैट्रोलिंग तेज। नेपाल पुलिस और प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए सुरक्षा बलों को तैनात किया है। भारत की ओर से भी सीमा पर पैट्रोलिंग और सतर्कता बढ़ाई गई है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



