
बुलडोजर कार्रवाई से भड़के ग्रामीण: मुख्य मार्ग पर चक्का जाम, तहसीलदार को घेरा
बलरामपुर। रामचंद्रपुर में अवैध कब्जों पर की गई प्रशासनिक कार्रवाई के खिलाफ मंगलवार को ग्रामीणों का आक्रोश उग्र हो गया। प्रशासन ने 9 में से 3 घरों को हटाने की कार्रवाई शुरू की थी, जिसके विरोध में सैकड़ों ग्रामीण सड़क पर उतर आए और रामचंद्रपुर-सनवाल-रामानुजगंज मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। जाम के चलते आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। स्थिति बिगड़ने पर तहसीलदार मौके पर पहुंचे, जिन्हें ग्रामीणों ने घेर लिया। विवाद बढ़ता देख प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है और ग्रामीणों से बातचीत की जा रही है।

ग्रामीणों ने लगाया ये आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि वे पिछले 50 वर्षों से इसी भूमि पर रह रहे हैं, लेकिन बालिका छात्रावास निर्माण के नाम पर अचानक उन्हें हटाया जा रहा है। उनके अनुसार प्रशासन ने न तो वैकल्पिक व्यवस्था की है और न ही ठंड के मौसम में रहने की कोई सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अधिकारी स्थिति को शांत करने और मार्ग को जल्द खोलने की कोशिश कर रहे हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



