
Bilaspur में VHP नेता पर दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुर। जिले से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेता राजीव शर्मा पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप
पीड़िता ने सरकंडा थाना में दर्ज शिकायत में बताया कि राजीव शर्मा ने उससे शादी का वादा किया और इसी बहाने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में जब शादी की बात आई तो आरोपी मुकर गया, जिसके बाद महिला ने पुलिस की शरण ली।

सरकंडा थाना में मामला दर्ज
महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सरकंडा थाना में दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने आरोपी राजीव शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने कही सख्त कार्रवाई की बात
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



