February 1, 2026
हाथ देखते ही होने लगा ‘वशीकरण’? Surajpur के देवनगर में साधुओं की जमकर धुनाई

हाथ देखते ही होने लगा ‘वशीकरण’? Surajpur के देवनगर में साधुओं की जमकर धुनाई

Jan 24, 2026

सूरजपुर | छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में आस्था और अंधविश्वास के बीच एक अजीबोगरीब ‘ड्रामा’ देखने को मिला। जिले के देवनगर गांव में दो साधुओं को तंत्र-मंत्र करना उस वक्त भारी पड़ गया जब ग्रामीणों का शक गुस्से में बदल गया। घंटों चले हंगामे और जमकर हुई कुटाई के बाद साधु अपनी जान बचाकर बाइक से ऐसे भागे कि पीछे मुड़कर भी नहीं देखा।

हाथ देखते ही ‘बेहोश’ हुआ शख्स और मच गया बवाल

जानकारी के अनुसार, दूसरे राज्य से आए दो साधु देवनगर गांव में घूम रहे थे। उन्होंने एक स्थानीय व्यक्ति को रोककर उसका भविष्य बताने के नाम पर हाथ देखना शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जैसे ही साधु हाथ देख रहे थे, वह व्यक्ति अचानक लड़खड़ाकर बेहोश होने लगा। आस-पास मौजूद लोगों को लगा कि साधुओं ने कोई ‘काला जादू’ या तंत्र-मंत्र कर दिया है। देखते ही देखते पूरा गांव वहां इकट्ठा हो गया और साधुओं की शामत आ गई।

एक घंटे तक चली ‘ऑन द स्पॉट’ सजा

ग्रामीणों ने किसी की एक न सुनी और तंत्र-मंत्र की आशंका में दोनों साधुओं की जमकर धुनाई शुरू कर दी। करीब एक घंटे तक गांव के बीचों-बीच बवाल चलता रहा। साधु हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगते रहे, लेकिन आक्रोशित भीड़ उन्हें सबक सिखाने पर आमादा थी।

मौका मिलते ही बाइक से हुए रफूचक्कर

काफी देर तक चले हंगामे के बाद जब ग्रामीणों का गुस्सा थोड़ा शांत हुआ, तब साधुओं को वहां से जाने दिया गया। अपनी जान पर आई देख दोनों साधु बिना एक पल गंवाए अपनी मोटरसाइकिल पर सवार हुए और गांव की सरहद से बाहर निकल भागे।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix