
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: जंगली सूअर का 50 किलो मांस बरामद, आरोपी गिरफ्तार
रायपुर के मटिया गांव में अवैध शिकार का खुलासा, हंसिया और चापट भी जब्त
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर जिले के मटिया गांव में वन विभाग की टीम ने अवैध शिकार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने एक घर से जंगली सूअर का लगभग 50 किलोग्राम मांस बरामद किया है। यह कार्रवाई 28 अक्टूबर 2025 को की गई थी।

घर से बरामद हुआ अवैध मांस
जानकारी के मुताबिक, ग्राम मटिया निवासी गौतम पारधी पिता इंदर पारधी के घर में वन विभाग की टीम ने छापा मारा। तलाशी के दौरान टीम को जंगली सूअर का मांस मिला, जिसे आरोपी ने अवैध रूप से शिकार कर रखा था।
शिकार में इस्तेमाल औजार जब्त
कार्रवाई के दौरान वन विभाग ने मौके से एक हंसिया और एक चापट (कत्ता) भी जब्त किया है। इन औजारों का उपयोग जंगली सूअर के शिकार में किया गया था।
परिक्षेत्र अधिकारी के निर्देश पर हुई कार्रवाई
यह पूरी कार्रवाई परिक्षेत्र अधिकारी रायपुर दीपक तिवारी के निर्देश पर की गई। टीम में वनरक्षक और अन्य विभागीय कर्मचारी शामिल थे।
आरोपी को भेजा गया जेल
वन विभाग की टीम ने आरोपी गौतम पारधी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



