March 4, 2026
वाहन मालिकों के लिए बड़ी खुशखबरी! केंद्र ने जारी किया नया नियम

वाहन मालिकों के लिए बड़ी खुशखबरी! केंद्र ने जारी किया नया नियम

Sep 26, 2025

रायपुर। पुराने वाहनों के मालिकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने नया नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके तहत अब 20 साल पुराने वाहन स्क्रैप नहीं होंगे। वाहन मालिक अपने दोपहिया, चारपहिया और मालवाहक वाहनों का फिटनेस जांच और दोगुना शुल्क देकर पुनः पंजीकरण (रिरजिस्ट्रेशन) करवा सकेंगे।

 

पुराने वाहन धारकों को क्या मिलेगा फायदा

वाहन मालिक अब 20 साल पुराने वाहन भी कानूनी रूप से चला सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन नवीनीकरण के लिए फिटनेस सर्टिफिकेट, पीयूसी और दोगुना शुल्क देना अनिवार्य होगा।

इससे पुराने वाहन मालिकों को अपनी पुरानी गाड़ियां स्क्रैप में न बेचने की सुविधा मिलेगी।

 

दोगुना शुल्क की दरें

वाहन प्रकार 15 साल पुराने वाहन (₹) 20 साल पुराने वाहन (₹)

दोपहिया 1,000 2,000
तीनपहिया 2,500 5,000
कार 5,000 10,000
ट्रक / बस 18,000 24,000

 

छत्तीसगढ़ में वाहन स्थिति

  • प्रदेश में लगभग 24 लाख वाहन 15 साल से अधिक पुराने हैं।
  • रायपुर जिले में 15 साल से अधिक पुराने 3,88,717 वाहन पंजीकृत हैं।
  • मोटरसाइकिल और स्कूटर: 3,09,094
  • मोपेड: 32,031
  • कार: 47,464
  • ओमनी बस: 128

इनमें से करीब 25% वाहनों का पुनर्पंजीकरण पहले ही हो चुका है।

 

सरकार को भी होगा लाभ

पुराने वाहन के रजिस्ट्रेशन से परिवहन विभाग को शुल्क मिलेगा।

स्क्रैप कराने पर वाहन की कीमत और नया वाहन खरीदने पर 5% छूट का प्रावधान।

रोड टैक्स में 15-25% की छूट, और नई वाहन खरीद पर 18% GST का लाभ केंद्र एवं राज्य सरकार को होगा।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix