
Bilaspur : वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवती की मौत
बिलासपुर में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवती कसक बग्गा की मौत हो गई। तेज रफ्तार माजदा वाहन ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी जान चली गई। हादसा चकरभाठा थाना क्षेत्र में हुआ।

पिता गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में उपचार जारी
युवती के पिता जगदीश बग्गा भी स्कूटी पर साथ में थे और इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने 112 की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही है और उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
सीसीटीवी फुटेज से वाहन की पहचान, आरोपी गिरफ्तार
चकरभाठा टीआई उत्तम साहू के अनुसार, दुर्घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, जिसमें दुर्घटना करने वाली माजदा कार (CG 04 43030) की पहचान हुई। पुलिस ने आरोपी चालक शेखर यदु (20) को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया है।

शादी की खरीदारी कर लौटते समय हुआ हादसा
परिवार बिल्हा के बाजारपारा स्थित गुरुद्वारा के पास रहता है। बताया जाता है कि बाप-बेटी रिश्तेदार की शादी के लिए खरीदारी कर बिलासपुर आए थे और लौटते समय यह हादसा हो गया। परिवार पर अचानक आए इस दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



