
दुर्ग में सूदखोरी गैंग का भंडाफोड़: रिटायर्ड कर्मचारी से 10 लाख की जबरन वसूली, तीन आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग : दुर्ग पुलिस ने सूदखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित गैंग का पर्दाफाश किया है। थाना भिलाई भट्ठी में एक रिटायर्ड कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

ये है मामला
प्रार्थी ने शिकायत में बताया कि उसने घरेलू कार्य के लिए 3 लाख रुपये उधार लिए थे। प्रदीप नायक, एम. कृष्णा रेड्डी उर्फ सोनू के माध्यम से यह राशि जयदीप सिंह नामक व्यक्ति से दिलवाई गई थी। बदले में उससे महिला नागरिक सहकारी बैंक, सेक्टर-2 के 5 कोरे चेक और दो एग्रीमेंट दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए गए थे।
जून 2025 में प्रार्थी ने पूरी राशि ब्याज सहित लौटा दी, लेकिन आरोपियों ने चेक व दस्तावेज वापस करने से इंकार कर दिया और उल्टा अतिरिक्त ब्याज की मांग शुरू कर दी।
रिटायरमेंट के दिन ही गैंग की दबंगई
30 नवंबर को प्रार्थी B S P से सेवानिवृत्त हुआ। 3 दिसंबर को वह अपनी पत्नी के साथ बैंक में राशि ट्रांसफर कराने गया, तभी जयदीप सिंह, कृष्णा रेड्डी, प्रदीप नायक अपने 8–10 साथियों के साथ बैंक पहुंच गए। उन्होंने दंपत्ति को गाली-गलौज, धमकी देते हुए 9 लाख रुपये RTGS से और 1 लाख रुपये नगद—कुल 10 लाख रुपये जबरन वसूल लिए।

पुलिस कार्रवाई
जांच में आरोपियों द्वारा संगठित होकर उधारी रकम का चार गुना तक वसूली करने और रिटायरमेंट राशि हड़पने की साजिश की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चेक और एग्रीमेंट दस्तावेज भी बरामद किए हैं।
गिरफ्तार आरोपी
1. ओमप्रकाश, 57 वर्ष, सेक्टर 7 भिलाई
2. प्रदीप नायक, 38 वर्ष, सेक्टर 1 भिलाई
3. एम. कृष्णा रेड्डी, 28 वर्ष, तालपुरी भिलाई

फरार आरोपियों की तलाश जारी
तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।मुख्य आरोपी जयदीप सिंह सहित अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। बता दें कि 296, 351(3), 308(2), 111, 3(5) बीएस तथा छत्तीसगढ़ ऋणीयों का संरक्षण अधिनियम 1937 की धारा 4. तीनों पर लगी है ।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



