
उर्दना बस्ती मारपीट मामले में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़। रायगढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत उर्दना बस्ती में हुई गंभीर मारपीट की घटना पर कोतवाली पुलिस ने त्वरित और सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने गैर-जमानतीय धाराओं के तहत मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वहीं, घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार और वाहन भी जब्त किए गए हैं।
रात में बातचीत के दौरान हुआ हमला
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उर्दना बस्ती निवासी नीरज मिंज पिता मानसिंह मिंज (23 वर्ष) ने 21 दिसंबर 2025 को थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि 21 दिसंबर की रात वह अपने पड़ोसी शिवराज मिंज के साथ बैठकर बातचीत कर रहा था, तभी दीपक चौहान अपने दो साथियों के साथ स्कूटी से वहां पहुंचा।

धारदार हथियार से किया गया हमला
आरोप है कि दीपक चौहान और उसके साथियों के हाथ में टांगी जैसे धारदार हथियार थे। आरोपियों ने अचानक हमला कर नीरज मिंज और उसके साथी के साथ मारपीट की, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
घटना की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी दीपक चौहान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार टांगी और बिना नंबर की स्कूटी को भी जब्त किया है।
दो आरोपी फरार, तलाश जारी
पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल दो अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



