March 4, 2026
धर्मांतरित सरपंच के पिता के शव दफन को लेकर बवाल: कांकेर में चर्च में आगजनी, भारी विरोध के बीच कब्र से निकाला गया शव

धर्मांतरित सरपंच के पिता के शव दफन को लेकर बवाल: कांकेर में चर्च में आगजनी, भारी विरोध के बीच कब्र से निकाला गया शव

Dec 18, 2025

कांकेर/भानुप्रतापपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के बड़े तेवड़ा गांव में धर्मांतरण से जुड़े एक मामले ने उग्र रूप ले लिया। धर्मांतरित सरपंच के पिता के शव को दफनाने को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश फैल गया। हालात इतने बिगड़ गए कि आक्रोशित ग्रामीणों ने चर्च में तोड़फोड़ कर आग लगा दी, वहीं सरपंच के घर में भी तोड़फोड़ की गई। भारी विरोध और तनाव के बीच प्रशासन ने कब्र से शव को बाहर निकलवाया।

चर्च में तोड़फोड़ और आगजनी, पुलिस से झड़प

घटना के दौरान आक्रोशित भीड़ ने विरोध प्रदर्शन करते हुए चर्च परिसर में जमकर तोड़फोड़ की और आग लगा दी। हालात बिगड़ते देख मौके पर मौजूद पुलिस से ग्रामीणों की झड़प भी हुई। आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन गांव में अब भी तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। हालात को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

सरपंच के पिता की मौत के बाद शुरू हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, गांव के सरपंच रजमन सलाम के पिता चमराराम सलाम का रविवार को इलाज के दौरान अस्पताल में निधन हो गया था। इसके बाद सरपंच ने अपने पिता का अंतिम संस्कार गांव में ही ईसाई रीति-रिवाज से कफन-दफन कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शव दफनाने का विरोध शुरू कर दिया।

प्रशासन के समझने पर भी नहीं बनी सहमति

सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच सहमति बनाने की कोशिश की गई, लेकिन देर शाम तक कोई निर्णय नहीं हो सका। इसके बाद ग्रामीण अपने घर लौट गए, लेकिन मामला पूरी तरह शांत नहीं हुआ।

घायल हुए ग्रामीण और पुलिसकर्मी

एक बार फिर ग्रामीण शव को कब्र से बाहर निकालकर दूसरे स्थान पर अंतिम संस्कार करने की मांग को लेकर अड़ गए। शव निकालने की कोशिश के दौरान पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच झूमाझटकी हुई। इस दौरान कुछ ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों को चोटें भी आईं।

आदिवासी समाज दो धड़ों में बंटा

बताया जा रहा है कि गांव में आदिवासी समाज दो हिस्सों में बंट गया है।

  • एक पक्ष मूल आदिवासी समाज का है, जो धर्मांतरित व्यक्ति के गांव में दफन का विरोध कर रहा है।
  • दूसरा पक्ष ईसाई समाज का है, जो शव को खेत में दफन किए गए स्थान से निकालने का विरोध कर रहा है।

लाठी-डंडों से लैस ग्रामीण, भारी पुलिस बल तैनात

गुरुवार को भी हजारों ग्रामीण लाठी-डंडों से लैस होकर गांव में डटे रहे। हालात की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने शव को कब्र से निकालकर बाहर भेजने का फैसला किया। फिलहाल गांव में भारी पुलिस बल तैनात है और अधिकारी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix