March 4, 2026
मनरेगा का नाम बदलने पर बवाल: जगदलपुर में कांग्रेस का धरना, दीपक बैज ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

मनरेगा का नाम बदलने पर बवाल: जगदलपुर में कांग्रेस का धरना, दीपक बैज ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Dec 22, 2025

जगदलपुर।।मनरेगा योजना का नाम बदले जाने के फैसले के बाद छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान तेज हो गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में सोमवार को जगदलपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

धरने को संबोधित करते हुए दीपक बैज ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में मोदी सरकार ने लगातार मनरेगा के बजट में कटौती की है, जिससे यह जनकल्याणकारी योजना कमजोर होती चली गई। अब सरकार योजना का नाम बदलकर इसे धीरे-धीरे समाप्त करने की साजिश कर रही है।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर हमला – बैज

दीपक बैज ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार नहीं चाहती कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो और गांव के लोगों को रोजगार मिले। उन्होंने कहा कि मनरेगा जैसी योजनाएं गरीब, मजदूर और ग्रामीण परिवारों की रीढ़ हैं, लेकिन सरकार इन्हें कमजोर करने पर तुली हुई है।

गांधी विचारधारा विरोधी बताया सरकार को

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्र सरकार को गांधी विचारधारा विरोधी बताते हुए कहा कि मौजूदा सरकार गोडसेवादी सोच से प्रेरित होकर काम कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मनरेगा को खत्म करने की कोशिश की गई तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी। धरना प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। कांग्रेस ने साफ किया है कि यह विरोध आगे भी जारी रहेगा।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix