
छत्तीसगढ़ बंद के दौरान रायपुर में हंगामा: ब्लिंकिट ऑफिस में घुसकर कर्मचारियों से मारपीट, बजरंग दल पर आरोप
रायपुर। छत्तीसगढ़ बंद के बीच राजधानी रायपुर से हिंसा की बड़ी खबर सामने आई है। कटोरा तालाब स्थित ब्लिंकिट ऑफिस में घुसकर कर्मचारियों के साथ मारपीट का आरोप बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर लगा है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक कार्यकर्ता लाठी से कर्मचारी को पीटते हुए CCTV कैमरे में कैद हो गया।

जांच में जुटी पुलिस
जानकारी के मुताबिक, डिलीवरी के दौरान ब्लिंकिट ऑफिस में घुसकर कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई। लाठी से हमला किए जाने के दृश्य CCTV फुटेज में साफ नजर आ रहे हैं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। ब्लिंकिट कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



