March 4, 2026
उन्नाव में दिल दहलाने वाली घटना: सिरफिरे युवक ने घर में घुसकर लड़की पर किया चाकू से हमला, मौत

उन्नाव में दिल दहलाने वाली घटना: सिरफिरे युवक ने घर में घुसकर लड़की पर किया चाकू से हमला, मौत

Jul 20, 2025

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक सनसनीखेज और दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। एक सिरफिरे युवक ने घर में घुसकर 22 वर्षीय लड़की पर चाकू से हमला कर दिया, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। यह घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के आदर्श नगर में हुई, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी।

घर में घुसकर किया हमला

जानकारी के मुताबिक, अचलगंज थाना क्षेत्र के बल्लू खेड़ा गांव का रहने वाला 24 वर्षीय दिलीप, प्रीति (22) से मिलने उसके घर पहुंचा। दोनों के बीच बातचीत के दौरान अचानक दिलीप ने प्रीति पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद वह मौके से फरार हो गया। चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग दौड़े और घायल प्रीति को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया।

हालत गंभीर, कानपुर रेफ


जिला अस्पताल में प्रीति की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर के हैलेट अस्पताल रेफर कर दिया।

डॉक्टरों के अनुसार, रेफर होने के करीब दो घंटे बाद इलाज के दौरान प्रीति ने दम तोड़ दिया। इस घटना ने परिजनों और स्थानीय लोगों को सदमे में डाल दिया।

पुलिस ने शुरू की तलाश


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और फरार आरोपी दिलीप की तलाश शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हमले का कारण क्या था। मृतका के परिजनों ने अभी इस मामले में खुलकर कुछ भी बताने से इनकार किया है। परिजन सीमा ने कहा, “हमें आरोपी युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं है, न ही हम उसका नाम जानते हैं।”

हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix