March 7, 2026
सड़क सुरक्षा माह में Durg Police की अनूठी पहल, रक्तदान शिविर में 38 लोगों ने दिया रक्त

सड़क सुरक्षा माह में Durg Police की अनूठी पहल, रक्तदान शिविर में 38 लोगों ने दिया रक्त

Jan 4, 2026

दुर्ग। सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत दुर्ग यातायात पुलिस ने रविवार को एक अनूठी और संवेदनशील पहल करते हुए सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद के उद्देश्य से रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में यातायात पुलिस के जवानों के साथ-साथ आम नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री विजय अग्रवाल ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सिर्फ पुलिस नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक भागीदारी बेहद जरूरी है। जब तक हर व्यक्ति स्वयं से यातायात नियमों का पालन शुरू नहीं करेगा, तब तक दुर्घटनाओं में कमी संभव नहीं है।

रक्तदान करने वालों को मिला सम्मान

रक्तदान शिविर में कुल 38 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी रक्तदाताओं को हेलमेट एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और उनके इस मानवीय कार्य की सराहना की।

100 दोपहिया चालकों को मुफ्त हेलमेट

कार्यक्रम के दौरान नेशनल हाईवे पर बिना हेलमेट चल रहे 100 दोपहिया वाहन चालकों को रोककर उन्हें हेलमेट की उपयोगिता समझाई गई। यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए निःशुल्क हेलमेट वितरित किए गए, ताकि भविष्य में उनकी जान सुरक्षित रह सके।

सड़क सुरक्षा की दिलाई गई शपथ

एसएसपी श्री विजय अग्रवाल ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने और अपने मित्रों व परिजनों को भी यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई।उन्होंने कहा कि स्कूल-कॉलेज प्रबंधन, पेट्रोल पंप संचालक, सामाजिक संस्थाएं और आमजन यदि मिलकर प्रयास करें, तो सड़क हादसों में होने वाली मौतों को रोका जा सकता है।

इनकी रही मौजूदगी

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) सुश्री ऋचा मिश्रा, यातायात निरीक्षक पीडी चंद्रा, जनक राम कुरे, तापेश्वर नेताम, युवराज साहू, प्रकाश कांत, अजय भसीन (महामंत्री, चैंबर ऑफ कॉमर्स), दिशा सामाजिक संस्था, आशीर्वाद ब्लड बैंक के संचालक विकास जायसवाल एवं उनकी टीम, बीएसपी की नुक्कड़ नाटक टीम, गौ सेवा समिति सहित यातायात पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix