March 3, 2026
चोरी की अनोखी वारदात: चोर ने पहले भरा पेट, फिर तीन लाख रुपये के जेवरात और नकदी लेकर हुआ फरार

चोरी की अनोखी वारदात: चोर ने पहले भरा पेट, फिर तीन लाख रुपये के जेवरात और नकदी लेकर हुआ फरार

Dec 4, 2025

पाली। पाली थाना क्षेत्र के ग्राम डुमरकछार में बीती रात चोरी की एक अजीबोगरीब घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार, चोरी करने आए आरोपी भूख से इतना परेशान था कि वारदात को अंजाम देने से पहले उसने घर में रखा खाना और सब्जी खाई। इसके बाद अलमारी तोड़कर करीब तीन लाख रुपये के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गया।

गांव में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे घर वाले 

घटना के समय घर के सदस्य गांव में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। घर में केवल एक बुजुर्ग सो रहे थे, जिन्हें कुछ भनक नहीं लगी। चोरों ने उनके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और आराम से चोरी करते रहे। सुबह बुजुर्ग के शोर मचाने पर टहलने निकले ग्रामीणों ने दरवाजा खोला। घर का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी टूटी हुई मिली। बेटे को सूचना दी गई, जिसके बाद परिवार ने पुलिस को रिपोर्ट की।

जांच में जुटी पुलिस 

पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सरपंच प्रतिनिधि रामभरोस मरावी ने बताया कि घटना के बाद गांव में दहशत और नाराज़गी का माहौल है। ग्रामीणों ने रात में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix