
“ऑपरेशन निश्चय” के तहत गांजा तस्करी में तीन आरोपी गिरफ्तार, 10.6 किलो गांजा जब्त
रायपुर। रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्र के कोहका आईटीआई रोड स्थित धान फड़ के पास आरोपियों को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया।
10.629 किलोग्राम का गांजा जब्त
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 10.629 किलोग्राम गांजा, एक पल्सर मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 04 MD 3452) और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 2.10 लाख रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं —
1. राजेश यादव (22 वर्ष), निवासी रायगढ़, वर्तमान पता गुढ़ियारी रायपुर
2. परमेश्वर सेन (34 वर्ष), निवासी गुढ़ियारी, रायपुर
3. हिरेन्द्र निषाद (41 वर्ष), निवासी कोहका, तिल्दा नेवरा
मामले में थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 494/2025, धारा 20(बी) नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



