March 3, 2026
Ukraine की रणनीति Russia की तेल रिफाइनरी पर Drone हमला, युद्ध और तेज

Ukraine की रणनीति Russia की तेल रिफाइनरी पर Drone हमला, युद्ध और तेज

Sep 15, 2025

यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच एक बड़ा हमला सामने आया है। यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने रूस की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी किरिशी रिफाइनरी पर ड्रोन मिसाइल दागी, जिसके बाद विस्फोट और भीषण आग लग गई। रिफाइनरी से निकलते धुएं ने आसपास का पूरा इलाका ढक लिया।

 

किरिशी रिफाइनरी बना निशाना

हमले का दावा यूक्रेनी सेना ने किया है।

रिफाइनरी रूस के लेनिनग्राद क्षेत्र में स्थित है और सीधे रूसी सेना को ईंधन सप्लाई करती है।

रूस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

 

रिफाइनरी का महत्व

  • किरिशी तेल रिफाइनरी रूस की सबसे बड़ी और टॉप-3 रिफाइनरियों में गिनी जाती है।
  • यह प्रतिदिन करीब 3.55 लाख बैरल कच्चे तेल का उत्पादन करती है।
  • यहां से 80 से ज्यादा पेट्रोलियम उत्पाद (गैसोलीन, डीजल, फ्लाइट ईंधन) बनाए जाते हैं।
  • इस रिफाइनरी को संचालित करती है सर्गुटनेफ्टेगास कंपनी।

यूक्रेन की रणनीति

  • यूक्रेन लगातार रूस की तेल रिफाइनरियों को निशाना बना रहा है।
  • कीव का कहना है कि तेल कारोबार से होने वाली कमाई रूस को युद्ध के लिए और आक्रामक बना रही है।
  • कुछ हफ्ते पहले भी यूक्रेन ने रूस की कई रिफाइनरियों पर इसी तरह के हमले किए थे।

 

रूस का जवाबी हमला

हाल ही में रूस ने यूक्रेन पर इतिहास का सबसे बड़ा हवाई हमला किया था।

इसमें एकसाथ 800 से ज्यादा ड्रोन यूक्रेन पर भेजे गए।

राजधानी कीव में सरकारी मंत्रिमंडल भवन समेत कई इमारतें तबाह हो गईं और 20 से अधिक मकान जमींदोज हुए।

हमले में दो लोगों की मौत हुई और कई घायल हो गए।

युद्ध और तेज़ होने के संकेत

यह हमला दोनों देशों के बीच चल रही आर्थिक और सैन्य लड़ाई के नए दौर की तरफ इशारा करता है। यूक्रेन अब रूस की अर्थव्यवस्था को कमजोर करने के लिए उसकी ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला को लगातार निशाना बना रहा है, वहीं रूस यूक्रेन को सैन्य और नागरिक ढांचों पर हमलों से कमजोर करने में जुटा है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix