March 4, 2026
उड़ीसा से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा अवैध धान जब्त

उड़ीसा से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा अवैध धान जब्त

Nov 21, 2025

60 कट्टा जब्ती, आरोपी गिरफ्तार – पुलिस की बड़ी कार्रवाई

रायगढ़। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी सीजन शुरू होते ही अवैध धान परिवहन पर पुलिस ने कड़ाई बढ़ा दी है। इसी कार्रवाई के तहत रायगढ़ पुलिस ने उड़ीसा से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा 60 कट्टा अवैध धान जब्त करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस का मानना है कि यह धान समर्थन मूल्य पर बेचने की मंशा से राज्य में तस्करी कर लाया जा रहा था।

पुलिस ने वाहन रोककर की जांच

सूचना मिलने पर पुलिस ने जिले की सीमा पर वाहन को रोककर तलाशी ली। जांच में ट्रक के अंदर उड़ीसा से लाया गया 60 कट्टा धान मिला, जिसके लिए कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।

आरोपी गिरफ्तार, आगे की जांच जारी

पुलिस ने मौके से चालक को गिरफ्तार कर वाहन सहित धान को जब्त किया। आरोपी से नेटवर्क और सप्लाई चैन की जानकारी के लिए पूछताछ की जा रही है। पुलिस को संदेह है कि इस अवैध परिवहन के पीछे संगठित धान तस्करी गिरोह सक्रिय हो सकते हैं।

धान खरीदी केन्द्रों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश

अवैध धान तस्करी से राज्य सरकार और धान खरीदी केंद्रों को भारी आर्थिक नुकसान होता है। ऐसे में प्रशासन ने सीमावर्ती क्षेत्रों में सख्त निगरानी बढ़ा दी है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix