
ओडिशा बॉर्डर में 5 नक्सली ढेर
रायपुर। छत्तीसगढ़ से सटे ओडिशा के कंधमाल जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ की खबर सामने आई है। इस मुठभेड़ में जवानों ने 5 नक्सलियों को मार गिराया है। मौके से नक्सलियों के शवों के साथ हथियार भी बरामद किए गए हैं।

कंधमाल में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन
जानकारी के मुताबिक, ओडिशा पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान के तहत जंगलों में सर्च ऑपरेशन चला रही थी। इसी दौरान नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने 5 नक्सलियों को ढेर कर दिया।
दो महिला नक्सली भी मारी गईं
मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में 2 महिला नक्सली भी शामिल हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इन नक्सलियों के पास से हथियार, गोला-बारूद और नक्सली सामग्री बरामद की गई है।
छत्तीसगढ़ से जुड़े नक्सली होने की आशंका
सूत्रों के अनुसार, मारे गए नक्सलियों में कुछ छत्तीसगढ़ के सक्रिय नक्सली भी हो सकते हैं। सुरक्षा एजेंसियां इस पहलू की गहन जांच कर रही हैं।
इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
मुठभेड़ के बाद पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। आशंका है कि कुछ नक्सली जंगलों की ओर भागे हो सकते हैं। सुरक्षा बल इलाके की घेराबंदी कर लगातार तलाशी अभियान चला रहे हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



