
Chhattisgarh : उधार के 1000 रुपये नहीं लौटाने पर दोस्तों ने की हत्या
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ महज़ 1000 रुपये के उधार को लेकर दोस्तों ने अपने ही साथी की हत्या कर दी।
ईंट-पत्थरों से कुचलकर की हत्या
पुलिस के अनुसार, मृतक के दोस्तों ने उसे पैसे वापस न करने पर पहले झगड़ा किया। बात बढ़ने पर उन्होंने ईंट और पत्थरों से उसका सिर कुचल दिया। हत्या के बाद आरोपियों ने उसके हाथ-पैर बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया ताकि आवाज बाहर न जाए।

शव को तालाब में फेंका
हत्या के बाद आरोपियों ने साक्ष्य छिपाने की नीयत से मृतक के शव को पास के तालाब में फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को बरामद किया और आरोपियों की तलाश शुरू की।

पुलिस ने किया खुलासा
पुलिस ने जांच के दौरान मृतक के दोस्तों से पूछताछ की तो उन्होंने जुर्म कबूल कर लिया। फिलहाल आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस इस वारदात में इस्तेमाल किए गए पत्थरों और रस्सी को भी बरामद कर रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



