
नया रायपुर के ब्लू वाटर में डूबे दो स्कूली छात्, SDRF की रेस्क्यू टीम मौके पर
रायपुर। नया रायपुर से दर्दनाक खबर सामने आई है। घुमने पहुंचे दो स्कूली छात्र ब्लू वाटर में नहाने के दौरान डूब गए। यह घटना शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे की है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान में जुट गई है। घटना माना थाना क्षेत्र की है।
रेस्क्यू जारी
डूबे छात्रों की पहचान जयेश साहू और मृदुल वंजारिया के रूप में हुई है। दोनों छात्र कक्षा 10वीं के विद्यार्थी थे और छत्तीसगढ़ स्कूल, टाटीबंध में पढ़ते थे। जानकारी के मुताबिक, 7 से 8 दोस्तों का ग्रुप नया रायपुर घूमने आया था। इसी दौरान सभी ब्लू वाटर में नहाने उतरे, लेकिन जयेश और मृदुल गहरे पानी में चले गए और डूब गए।

साथियों ने जब उन्हें पानी में संघर्ष करते देखा, तो शोर मचाकर लोगों से मदद मांगी और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। पुलिस ने बताया कि दोनों की पहचान की पुष्टि हो चुकी है और उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



