
चौकी में शराब पार्टी करने वाले दो आरक्षक लाइन अटैच, SSP ने की तुरंत कार्रवाई
बिलासपुर। मोपका पुलिस चौकी के दो आरक्षकों का शराब पार्टी करते हुए वीडियो वायरल होने के बाद SSP रजनेश सिंह ने कड़ा एक्शन लिया है। वायरल वीडियो के आधार पर दोनों आरक्षकों — संतोष राठौर और धनेश साहू — को लाइन अटैच कर दिया गया है।

क्या था मामला?
बुधवार देर रात एक युवक किसी काम से मोपका चौकी पहुंचा था। तभी उसने एक कमरे में दो आरक्षकों को बैठकर शराब पीते हुए देखा और वीडियो बना लिया।
वीडियो बनाते देख आरक्षक संतोष राठौर भड़क गया और युवक से मारपीट व जान से मारने की धमकी तक दे डाली। पूरी घटना वीडियो में साफ दिखाई देती है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
लिया गया ये एक्शन
✔ दोनों आरक्षक लाइन अटैच
✔ विभागीय जांच शुरू
✔ SSP ने कहा – वर्दी में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



