March 5, 2026
Durg: एचडीएफसी बैंक कर्मचारी समेत दो गिरफ्तार,  46 लाख की लोन फ्रॉड का पर्दाफाश

Durg: एचडीएफसी बैंक कर्मचारी समेत दो गिरफ्तार,  46 लाख की लोन फ्रॉड का पर्दाफाश

Nov 4, 2025

दुर्ग। थाना धमधा पुलिस ने दूध डेयरी लोन दिलाने और बीमा कराने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में एचडीएफसी बैंक के एक कर्मचारी विकास सोनी और उसके सहयोगी मधु पटेल (निवासी ग्राम परसकोल, धमधा) को गिरफ्तार किया है।

लोन देने के नाम पर की ठगी

जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने ग्राम घोटा और आसपास के 26 ग्रामीणों को प्रधानमंत्री पशु लोन योजना के तहत 10 लाख रुपए तक का लोन दिलाने और 40% सब्सिडी देने का झांसा दिया था। इसके लिए उन्होंने एचडीएफसी बैंक में ग्रामीणों के कई खाते खुलवाए और सिक्योरिटी के नाम पर हस्ताक्षरयुक्त चेक ले लिए। बाद में उन्हीं चेकों का उपयोग कर ग्रामीणों के खातों से करीब ₹45,92,250 की रकम निकालकर अपने और परिचितों के खातों में ट्रांसफर कर दी।

बाकि आरोपियों की तलाश जारी 

पीड़िता चंद्रिका पटेल की शिकायत पर थाना धमधा में अपराध क्रमांक 182/2025, धारा 420, 34, 120-बी भादंवि के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपियों ने ग्रामीणों को झूठी सरकारी योजना का भरोसा दिलाकर मोटी रकम ठगी। मामले की जांच जारी है और अन्य संलिप्त लोगों की तलाश की जा रही है।

👉 धोखाधड़ी की कुल राशि: ₹45,92,250

👉 गिरफ्तार आरोपी:

1. विकास सोनी — एचडीएफसी बैंक कर्मचारी

2. मधु पटेल — ग्राम परसकोल, धमधा

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix