
Korba के धान खरीदी केंद्र में घुसा दंतेल हाथी, कर्मचारियों–ग्रामीणों में दहशत
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक दंतेल हाथी जंगल से निकलकर सीधे धान खरीदी केंद्र में घुस आया। धान की महक से आकर्षित होकर हाथी केंद्र में रखे धान को खाने के फिराक में अंदर जा घुसा, जिससे वहां मौजूद कर्मचारी और ग्रामीण दहशत में आ गए।
धान बचाने की जद्दोजहद
हाथी के अचानक पहुंचने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कर्मचारियों ने हिम्मत दिखाते हुए शोर-शराबा कर हाथी को भगाने की कोशिश की। राहत की बात यह रही कि हाथी आक्रामक नहीं हुआ और किसी पर हमला नहीं किया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

पहले भी आ चुका है हाथी
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार हाथी अचानक धान खरीदी केंद्र में घुसकर धान खा चुके हैं। हाथियों की लगातार आवाजाही से ग्रामीणों में डर का माहौल है और कई लोग रातभर जागकर निगरानी करने को मजबूर हैं।
सूचना मिलते ही वन विभाग हरकत में
घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद हाथी को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर खदेड़ा गया। फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी को लेकर चिंता बनी हुई है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



