
सड़क पर दौड़ती ट्रक बनी आग का गोला, चालक और ग्रामीणों की समझदारी से टला बड़ा हादसा…
जशपुर। जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-43 पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एल्यूमिनियम पाउडर से भरी एक ट्रक में अचानक आग भड़क उठी। ट्रक ओडिशा से उत्तर प्रदेश की ओर जा रही थी।

शॉर्ट सर्किट के चलते हुए हादसा
बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी और शॉर्ट सर्किट के चलते ट्रक के इंजन हिस्से में आग लगी। चालक ने स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए तुरंत ट्रक को सड़क किनारे खड़ा किया और स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। उनकी तत्परता से आग फैलने से पहले ही काबू में आ गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था संभाली। सौभाग्य से इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस द्वारा घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



