March 13, 2026
फरार अपराधियों की शामत: Raipur Police का कड़ा एक्शन, 152 वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल 

फरार अपराधियों की शामत: Raipur Police का कड़ा एक्शन, 152 वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल 

Feb 3, 2026

रायपुर। राजधानी रायपुर के नॉर्थ जोन में लंबे समय से कानून की आँखों में धूल झोंक रहे अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने सोमवार को बड़ा अभियान छेड़ा। डीसीपी (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर के मार्गदर्शन में चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत खमतराई, गुढ़ियारी, उरला, पण्डरी और खम्हारडीह थाना क्षेत्रों से कुल 152 वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

थानावार हुई ताबड़तोड़ कार्यवाही

अभियान के दौरान पुलिस ने स्थायी और गिरफ्तारी वारंटियों की सूची तैयार कर अलग-अलग टीमें बनाईं। पुलिस ने उन अपराधियों को भी दबोचा जो सालों से फरार थे।

  •  थाना उरला: सबसे ज्यादा 41 वारंटी (38 स्थायी, 03 गिरफ्तारी) पकड़े गए।
  •  थाना खमतराई: कुल 40 वारंटी (27 स्थायी, 13 गिरफ्तारी) गिरफ्तार किए गए।
  •  थाना गुढ़ियारी: कुल 35 वारंटी (17 स्थायी, 18 गिरफ्तारी) पुलिस के हत्थे चढ़े।
  •  थाना पण्डरी: कुल 22 वारंटी (18 स्थायी, 04 गिरफ्तारी) पकड़े गए।
  •  थाना खम्हारडीह: कुल 14 वारंटी (10 स्थायी, 04 गिरफ्तारी) गिरफ्तार हुए।

अपराधियों में मचा हड़कंप

पुलिस की इस कार्यवाही में चोरी, लूट, मारपीट, नारकोटिक्स एक्ट (नशा तस्करी), आर्म्स एक्ट और आबकारी एक्ट जैसे गंभीर मामलों में फरार अपराधी शामिल थे। एडिशनल डीसीपी आकाश मरकाम और एसीपी पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने अलसुबह से ही वारंटियों के ठिकानों पर दबिश देना शुरू कर दिया था।

  •  कुल स्थायी वारंट तामील: 110
  •  कुल गिरफ्तारी वारंट तामील: 42
  •  कुल जेल भेजे गए अपराधी: 152

रायपुर पुलिस के अनुसार, शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों में कानून का खौफ पैदा करने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix