March 2, 2026
ओव्हरब्रिज के नीचे ट्रेक्टर की टक्कर से बुजुर्ग किसान की मौत,रतनपुर के ओछिनापारा क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, एक गंभीर रूप से घायल

ओव्हरब्रिज के नीचे ट्रेक्टर की टक्कर से बुजुर्ग किसान की मौत,रतनपुर के ओछिनापारा क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, एक गंभीर रूप से घायल

Dec 10, 2025

बिलासपुर। रतनपुर ओछिनापारा क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक बुजुर्ग किसान की मौत हो गई, जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दुर्घटना ने पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है।

फसल कटाई के लिए खेत जा रहे थे दोनों किसान

थाना रतनपुर में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, प्रार्थी रामनरेश राज, निवासी सांधीपारा ने बताया कि उसके पिता शिवकुमार अपने रिश्ते के दादा लोचन सिंह गोंड़ के साथ खेत में फसल कटाई के लिए टीव्हीएस एक्सल (सीजी 10 एवी 7834) से ओछिनापारा की ओर जा रहे थे। दोनों रोज़ की तरह सुबह सवारी पर रवाना हुए थे।

तेज रफ्तार ट्रेक्टर ने मारी जोरदार टक्कर

घटना सुबह करीब 10 बजे की है। जैसे ही दोनों किसान ओव्हरब्रिज के नीचे पहुंचे, वहां नीचे की दिशा से आ रहे एक अज्ञात ट्रेक्टर चालक ने तेज रफ्तार और खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

हादसे में शिवकुमार को गहरी चोटें आईं और उनकी हालत नाजुक हो गई। वहीं पीछे बैठे लोचन सिंह गोंड़ भी गंभीर रूप से घायल हुए। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान शिवकुमार ने दम तोड़ दिया।

अज्ञात ट्रेक्टर चालक फरार, पुलिस ने शुरू की तलाश

टक्कर मारने वाला ट्रेक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है। आसपास के सीसीटीवी और प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटाई जा रही है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix