March 2, 2026
महाराष्ट्र में दर्दनाक सड़क हादसा: गन्ने से भरे ट्रैक्टर से टकराई स्कॉर्पियो, छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत

महाराष्ट्र में दर्दनाक सड़क हादसा: गन्ने से भरे ट्रैक्टर से टकराई स्कॉर्पियो, छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत

Nov 14, 2025

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के बीड जिले में गन्ने से भरे ट्रैक्टर और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर में कोरबा के दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा इतना भयानक था कि स्कॉर्पियो सीधे ट्रैक्टर के पीछे जा घुसी और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

कोरबा के दो मजदूरों की मौत

जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में सवार पांचों मजदूर फैक्ट्री में काम करने कोरबा से महाराष्ट्र जा रहे थे। रास्ते में गन्ने से भरे ट्रैक्टर से उनकी गाड़ी टकरा गई, जिससे दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में सुशांत प्रसाद केवट (निवासी कुदरी पारा मंदिर चौक, बांकी मोंगरा) और प्रशांत सिंह (निवासी जंगल साइड, बांकी मोंगरा) शामिल हैं।

गांव में शोक की लहर

घटना में सनी चव्हाण, विशाल शाबू और राजा यादव (सभी निवासी बांकी मोंगरा) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मृतकों का पोस्टमार्टम कराकर शवों को गृह ग्राम भेज दिया गया, जहां पहुंचते ही ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे गांव में शोक की लहर छा गई।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix