
सूरजपुर में दर्दनाक घटना: इलाज के अभाव में मां-बच्चे की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। समय पर सही इलाज न मिलने के कारण एक गर्भवती महिला और उसके नवजात की मौत हो गई। मृतिका लांछा गांव की रहने वाली थी। हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
नवजात की मौके पर मौत
परिजनों का आरोप है कि जिला अस्पताल में डॉक्टर उपलब्ध नहीं थे, जिस कारण प्रसूता को गंभीर स्थिति में अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। परिजन महिला को लेकर सुबह करीब 5 बजे अंबिकापुर के लिए निकले, लेकिन रास्ते में ही महिला का प्रसव हो गया और नवजात की मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने प्रसूता को भी मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने जिला अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है और मामले की जांच की मांग की है। घटना के बाद ग्रामीणों में भी भारी आक्रोश है। स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली और जिला अस्पताल में संसाधनों की कमी पर सवाल फिर खड़े हो गए हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



