March 4, 2026
Raigarh: एमएसपी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा, कन्वेयर बेल्ट में फंसने से कर्मचारी की दर्दनाक मौत 

Raigarh: एमएसपी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा, कन्वेयर बेल्ट में फंसने से कर्मचारी की दर्दनाक मौत 

Nov 24, 2025

रायगढ़। जिले के जामगांव स्थित एमएसपी स्टील प्लांट में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। प्लांट के कर्मचारी लक्ष्मण साहू, निवासी अमोरा (जांजगीर), की कन्वेयर बेल्ट में फंसने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह अपनी रोज़ाना की शिफ्ट के दौरान काम कर रहे थे। अचानक उनका हाथ रनिंग कन्वेयर बेल्ट में फंस गया, जिससे वह खिंचते हुए मशीनरी में जा लगे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

प्लांट परिसर में अफरा-तफरी

घटना के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

प्लांट प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप

हादसे के बाद मजदूरों ने प्लांट प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि लक्ष्मण साहू रनिंग कन्वेयर बेल्ट पर प्लेट चिपका रहे थे, जबकि इस तरह के काम मशीन बंद कर ही करवाए जाने चाहिए। मजदूरों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा और नौकरी देने की मांग की है। फिलहाल पुलिस जांच जारी है और प्लांट प्रबंधन से पूछताछ की जा रही है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix