March 2, 2026
मसोरा टोल प्लाजा के पास भीषण सड़क हादसा,स्कॉर्पियो खड़े ट्रक से टकराई, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

मसोरा टोल प्लाजा के पास भीषण सड़क हादसा,स्कॉर्पियो खड़े ट्रक से टकराई, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

Nov 19, 2025

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में नेशनल हाईवे 30 पर स्थित मसोरा टोल प्लाजा के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें स्कॉर्पियो वाहन के सड़क किनारे खड़े ट्रक से जोरदार टकरा जाने के कारण एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

खड़े ट्रक से हुई जोरदार टक्कर

घटना देर रात की बताई जा रही है जब तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने NH-30 पर खड़े ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोगों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

3 लोग गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

हादसे में घायल हुए तीनों लोगों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने घायलों की हालत गंभीर बताई है।

सभी मृतक बड़े डोंगर के निवासी

हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग कोंडागांव जिले के बड़े डोंगर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

पुलिस जांच में जुटी

मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार ट्रक सड़क किनारे खड़ा था, जिसके चलते स्कॉर्पियो चालक उसे देख नहीं पाया।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix