
Raipur: तिल्दा नेवरा में युवक की हत्या का खुलासा, दो विधि से संघर्षरत बालक गिरफ्तार
क्षणिक विवाद में धारदार हथियार से हमला, रेत के ढेर में मिला शव
रायपुर जिले के तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो विधि के साथ संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एण्टी क्राईम एंड साइबर यूनिट तथा थाना तिल्दा नेवरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
रेत के ढेर में लहूलुहान मिला शव
घटना ग्राम सुभाष, वार्ड क्रमांक 15 की है। मृतक ललित यादव, निवासी नेवरा का शव रेत के ढेर में खून से लथपथ हालत में बरामद किया गया था। शव की प्रारंभिक जांच में पेट के ऊपर दाहिनी ओर धारदार हथियार से किए गए गंभीर चोटों के निशान पाए गए।

क्षणिक विवाद बना हत्या की वजह
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या की वजह क्षणिक विवाद थी। विवाद के दौरान ही आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर ललित यादव की हत्या कर दी।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने तत्काल थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा और एण्टी क्राईम एंड साइबर यूनिट को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस टीम ने जांच तेज करते हुए दोनों विधि से संघर्षरत बालकों को हिरासत में लिया।
बाल न्यायालय में किया गया पेश
पुलिस ने दोनों विधि के साथ संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार कर विधि अनुसार बाल न्यायालय में प्रस्तुत किया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



