
अंबेडकर मूर्ति तोड़े जाने की अफवाह फैलाने वाले तीन युवक गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर हिंसा भड़काने का लगा आरोप
बलौदाबाजार। सोशल मीडिया पर झूठी खबर और भ्रामक पोस्ट डालकर लोगों को भड़काने और आंदोलन के लिए उकसाने वाले तीन युवकों को पलारी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने ग्राम लरिया में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति तोड़े जाने की झूठी जानकारी सोशल मीडिया पर फैलाई थी।
सोशल मीडिया में पोस्ट कर की हिंसा भड़काने की कोशिश
पुलिस जांच में पता चला कि मूर्ति की उंगली में स्थापना के समय ही हल्की दरार आ गई थी, जो मौसम के प्रभाव से बढ़ गई। इसे कुछ युवकों ने तोड़फोड़ की घटना बताते हुए सोशल मीडिया में पोस्ट कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की।

खुद को भीम आर्मी से जुड़ा बता रहे आरोपी
मामले में बलौदाबाजार के एडिशनल एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि जांच में मूर्ति तोड़ने जैसी कोई घटना नहीं पाई गई। तीनों युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। ये आरोपी खुद को भीम आर्मी से जुड़ा बताते हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
गिरफ्तार आरोपी:
1. लक्ष्मी नारायण डहरिया (24 वर्ष), निवासी ग्राम हरिनभट्ठा, थाना सिमगा
2. गौतम कुर्रे (20 वर्ष), निवासी ग्राम चरौदा, थाना गिधपुरी
3. पालक भारद्वाज (23 वर्ष), निवासी ग्राम गोड़ा, थाना पलारी
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



