
जयपुर हाई कोर्ट को धमकी भरा ई-मेल, परिसर को किया खाली और रोकनी पड़ी कार्यवाही
जयपुर: राजस्थान हाई कोर्ट की जयपुर खंडपीठ में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब रजिस्ट्रार-प्रशासन के आधिकारिक ई-मेल पर एक धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ। मेल में कोर्ट परिसर को निशाना बनाने की बात लिखी गई थी, साथ ही हाई कोर्ट के जजों और कर्मचारियों के नाम भी शामिल थे।
हाई कोर्ट को उड़ाने की धमकी
संदेश में कथित तौर पर हाई कोर्ट को उड़ाने की धमकी दी गई और तत्काल परिसर खाली कराने का जिक्र किया गया। इसके बाद प्रशासन ने तत्काल सुरक्षा बढ़ाते हुए अदालत भवन को खाली करवाया और सभी सुनवाईयों को रोक दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं। बम निरोधक दस्ते और विशेष सुरक्षा दल ने परिसर की गहन जांच की। फिलहाल धमकी की विश्वसनीयता और ई-मेल के स्रोत का पता लगाया जा रहा है।

एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, “हम ई-मेल की तकनीकी जांच कर रहे हैं। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



