
राज्य स्थापना दिवस पर मेकाहारा में नहीं रहेगी छुट्टी, खुले रहेंगे ओपीडी और इमरजेंसी सेवाएं
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जहां पूरे प्रदेश में सरकारी दफ्तरों और शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित किया गया है, वहीं राजधानी रायपुर स्थित राज्य का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) 1 नवंबर को सामान्य रूप से संचालित रहेगा।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, मरीजों की सुविधा और आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को ध्यान में रखते हुए इस दिन ओपीडी, इमरजेंसी और सभी आवश्यक विभाग पूर्ववत कार्यरत रहेंगे।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



