March 5, 2026
सिलेंडर से भरा ट्रक पलटा… धमाकों से दहल गया इलाका,  ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

सिलेंडर से भरा ट्रक पलटा… धमाकों से दहल गया इलाका,  ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

Nov 11, 2025

तंजावुर। तंजावुर-अरियालुर हाईवे पर पिल्लैयार मंदिर के पास एक ट्रक मंगलवार को अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा उस समय हुआ जब ट्रक एक मोड़ पर था, तभी उसके सामने अचानक एक कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में ड्राइवर ने जोरदार ब्रेक लगाया, जिससे वाहन संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे नाले के पास पलट गया। हादसे में ड्राइवर को गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

आस पास नहीं था कोई घर या बस्ती 

अधिकारी बताते हैं कि ट्रक के पलटने के बाद उसमें आग लगने की आशंका भी थी, लेकिन दमकल विभाग ने तेजी दिखाते हुए आग को खेतों तक फैलने से रोक लिया।सौभाग्य से दुर्घटना स्थल के आसपास कोई घर या बस्ती नहीं थी, वरना हादसा और भी भयावह हो सकता था। घटना के बाद हाईवे पर ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया है और सड़क पर सामान्य आवाजाही बहाल करने की कोशिशें जारी हैं।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix