
खुद को गोली मारने वाले जवान की हुई मौत…
नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से दर्दनाक खबर सामने आई है। थाना कोहकमेटा क्षेत्र अंतर्गत कैंप कोड़नार में ड्यूटी पर तैनात आरक्षक पिंगल जुरी ने आज सुबह अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली। गोली सिर में लगने से जवान गंभीर रूप से घायल हो गया और अत्यधिक रक्तस्राव के चलते अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। साथी जवानों ने तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था कर आरक्षक को जिला अस्पताल नारायणपुर रवाना किया, लेकिन रास्ते में ही उसकी सांसे थम गईं। पुलिस की प्राथमिक जांच में आत्महत्या का कारण स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या बताया जा रहा है। हालांकि, मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। जवान की सर्विस रायफल को जब्त कर लिया गया है और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



