March 4, 2026
हाईकोर्ट पहुंचा बच्चे को पेड़ से लटकाकर सजा देने का मामला, कोर्ट ने कहा – “बच्चों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं”, शिक्षा सचिव से मांगा जवाब 

हाईकोर्ट पहुंचा बच्चे को पेड़ से लटकाकर सजा देने का मामला, कोर्ट ने कहा – “बच्चों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं”, शिक्षा सचिव से मांगा जवाब 

Nov 26, 2025

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के रामानुजनगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक निजी स्कूल में केजी-2 के छात्र को सिर्फ होमवर्क पूरा न करने पर शिक्षिका ने पेड़ से रस्सी के सहारे घंटों लटकाए रखा। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा और स्कूल के बाहर भारी हंगामा हुआ।

हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान

मामले पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने कहा कि “शिक्षा के नाम पर बच्चों के साथ क्रूरता बर्दाश्त नहीं की जा सकती। निजी स्कूलों की अव्यवस्थाओं को गंभीरता से देखना होगा।” हाईकोर्ट ने स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव से शपथ पत्र में जवाब मांगा है। अगली सुनवाई 9 दिसंबर को निर्धारित की गई है

शिक्षिका बर्खास्त

शिक्षा विभाग ने जानकारी दी है कि संबंधित शिक्षिका काजल साहू को तुरंत बर्खास्त कर दिया गया है और स्कूल की मान्यता समाप्त करने के लिए नोटिस जारी किया गया है।

कैसे हुई घटना?

घटना रामानुजनगर ब्लॉक के नारायणपुर स्थित हंसवानी विद्या मंदिर की है। सोमवार सुबह नर्सरी क्लास में होमवर्क चेक करते समय एक छात्र का काम अधूरा पाया गया। इस पर शिक्षिका ने उसे क्लास से बाहर निकालकर पेड़ से रस्सी के सहारे लटका दिया ।बच्चा लगातार रोता रहा और छोड़ने की गुहार लगाता रहा, लेकिन शिक्षिका ने कोई ध्यान नहीं दिया। उसी समय एक ग्रामीण ने वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया में वायरल हो गया।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix