
इंस्टाग्राम फेम का खुमार पड़ा भारी, चाकू लहराते वीडियो बनाने वाले 3 युवक गिरफ्तार
बालोद। सोशल मीडिया पर फेमस होने और फॉलोअर्स बढ़ाने की सनक में तीन युवकों को कानून से टकराना भारी पड़ गया। गुंडरदेही थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर चाकू लहराते हुए गाली-गलौच का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवक इंस्टाग्राम पर लोकप्रिय होने के इरादे से खुलेआम चाकू लहराते हुए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर वीडियो बना रहे थे। इस तरह के वीडियो से इलाके में भय और अशांति फैलने की आशंका थी। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तार आरोपी
1. लक्की बिझेकर (18 वर्ष) – निवासी सितलापारा, गुंडरदेही
2. संस्कार सोनी (23 वर्ष) – निवासी कौशल महाविद्यालय के पास, गुंडरदेही
3. पदुम भारती गोस्वामी (24 वर्ष) – निवासी वार्ड क्रमांक 04, गुंडरदेही
तीनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



