March 4, 2026
गोवा ब्रांड समेत 9 कंपनियों की नकली शराब बना रहे थे गुप्ता ब्रदर्स, छापेमारी की भनक लगते ही दोनों आरोपी फरार

गोवा ब्रांड समेत 9 कंपनियों की नकली शराब बना रहे थे गुप्ता ब्रदर्स, छापेमारी की भनक लगते ही दोनों आरोपी फरार

Dec 30, 2025

जगदलपुर/ओडिशा। बस्तर सीमा से लगे ओडिशा राज्य के कोटपाड़ क्षेत्र में नकली शराब बनाने की एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। ओडिशा पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर मौके से नकली शराब और उससे जुड़ी भारी मात्रा में सामग्री जब्त की है। कार्रवाई के बाद फैक्ट्री संचालित करने वाले दो भाई मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर नगरनार क्षेत्र से लगे ओडिशा के कोटपाड़ गांव में स्थित एक ठिकाने पर छापा मारा गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस अवैध फैक्ट्री का संचालन बस्तर निवासी अमित गुप्ता और उनके भाई पंकज गुप्ता द्वारा किया जा रहा था। छापेमारी की भनक लगते ही दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

नौ ब्रांड के नाम पर बन रही थी नकली शराब

जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि फैक्ट्री में गोवा ब्रांड सहित कुल नौ अलग-अलग कंपनियों के नाम से मिलती-जुलती नकली शराब तैयार की जा रही थी। पुलिस ने मौके से स्पिरिट, बोतलों पर चिपकाने वाले स्टिकर, कॉर्क, पंचिंग मशीन और अन्य उपकरण जब्त किए हैं।

जगदलपुर तक सप्लाई की आशंका

ओडिशा आबकारी विभाग, जयपुर रेंज के इंस्पेक्टर शशिकांत दत्ता ने बताया कि सूचना मिलने के बाद विशेष टीम गठित कर कार्रवाई की गई। प्रारंभिक जांच में यह भी आशंका जताई जा रही है कि इस नकली शराब की आपूर्ति ओडिशा के साथ-साथ जगदलपुर और आसपास के इलाकों में की जा रही थी।

गुप्ता ब्रदर्स नकली शराब बना रहे थे, बस्तर-ओडिशा बॉर्डर पर भंडाफोड़

जांच जारी, आरोपियों की तलाश

फिलहाल पुलिस ने जब्त सामग्री को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपियों अमित गुप्ता और पंकज गुप्ता की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस नकली शराब नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix