March 5, 2026
सतनामी गुरू पर अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के निर्देश पर पुलिस ने दिखाई सख्ती

सतनामी गुरू पर अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के निर्देश पर पुलिस ने दिखाई सख्ती

Oct 31, 2025

रायपुर। समाज विशेष के गुरू पर आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपी और उसके साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी रायगढ़ के सिंधी कॉलोनी चक्रधरनगर क्षेत्र से की गई। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की प्रक्रिया जारी है।

48 घंटे के भीतर शुरू हुई कार्रवाई

मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 299, 302, 352 और एसटी-एससी एक्ट की धारा 3(5), 3(2)(v) के तहत अपराध दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के 48 घंटे के भीतर ही गिरफ्तारी की मांग तेज हो गई थी।

आरोपी से वीडियो और पेन ड्राइव जब्त

सामाजिक कार्यकर्ता अजय कुमार भारद्वाज की शिकायत पर कार्रवाई शुरू की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी से संबंधित वीडियो और पेन ड्राइव जब्त कर लिए।

मंत्री OP चौधरी ने कार्रवाई के दिए निर्देश

इस पूरे मामले में वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस को तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। मंत्री चौधरी ने कहा, “जब हम राज्योत्सव मना रहे हैं, तब कुछ असामाजिक तत्व समाज में जहर घोलकर छत्तीसगढ़ की शांत फिजा को बिगाड़ना चाहते हैं। ऐसे कृत्यों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

पुलिस ने चौधरी के निर्देश के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी और उसके सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix