
वृद्ध महिला पर उस्तरा से हमला कर लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार। पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम छेरकापुर में वृद्ध महिला पर जानलेवा हमला कर लूट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान घनश्याम सेन (40 वर्ष), निवासी ग्राम बलौदी (वर्तमान निवासी छेरकापुर) के रूप में हुई है।

पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, 29 सितंबर 2025 को प्रार्थी सौरभ कुमार साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी दादी गीता साहू पर गांव के नाई ने घर में घुसकर उस्तरा/चाकू से प्राणघातक हमला किया और उनके पैर से दो नग चांदी के लच्छा लूटकर फरार हो गया। घटना के समय वृद्धा गंभीर रूप से घायल अवस्था में कमरे में पड़ी मिली थीं।

आरोपी गिरफ्तार
मामले में थाना पलारी पुलिस ने पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में जांच करते हुए आहत के बयान के आधार पर आरोपी घनश्याम सेन को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने वारदात को स्वीकार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त उस्तरा/चाकू बरामद किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



