March 8, 2026
जैन संतों की रैली में झपटमारी करने वाला का आरोपी गिरफ्तार, भीड़ का फायदा उठाकर उड़ाए थे ₹8,000

जैन संतों की रैली में झपटमारी करने वाला का आरोपी गिरफ्तार, भीड़ का फायदा उठाकर उड़ाए थे ₹8,000

Jan 19, 2026

गोबरा नवापारा | गोबरा नवापारा में जैन समाज के दिगंबर संतों के आगमन के दौरान उमड़ी भीड़ का फायदा उठाकर झपटमारी करने वाले एक शातिर आरोपी को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी भिलाई का रहने वाला है, जिसके कब्जे से पुलिस ने चोरी की गई पूरी रकम बरामद कर ली है।

भीड़ के बीच दिया वारदात को अंजाम

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी रमेश तिवारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 18 जनवरी को जैन समाज के दिगंबर संतों की स्वागत रैली निकाली जा रही थी। रैली जब नवापारा थाने से आगे FCI गोदाम के पास विप्र भवन के सामने पहुंची, तभी अत्यधिक भीड़ का फायदा उठाते हुए एक युवक ने रमेश तिवारी की जेब से 8,000 रुपये नकद झपट लिए और भागने लगा।

पुलिस और जनता ने घेराबंदी कर दबोचा

झपटमारी का अहसास होते ही प्रार्थी ने शोर मचाया। मौके पर मुस्तैद पुलिसकर्मियों और आम जनता के सहयोग से आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम निलेश मेश्राम बताया, जो सुपेला (भिलाई) का निवासी है।

आरोपी पर कड़ी कार्रवाई

गोबरा नवापारा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 20/2026 के तहत धारा 304(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी के पास से झपटमारी के ₹8,000 नकद बरामद किए गए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर रायपुर न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण:

  • नाम: निलेश मेश्राम (32 वर्ष)
  •  पता: लक्ष्मी नगर, सुपेला, भिलाई (जिला दुर्ग)

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix