
थाना Supela पुलिस की बड़ी कार्यवाही: Mule Account के जरिए धोखाधड़ी करने वाले गिरफ्तार
म्युल एकाउंट का उपयोग कर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग जिले के थाना सुपेला पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए म्युल एकाउंट के माध्यम से साइबर ठगी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में दो आरोपियों सहित दो विधि से संघर्षरत बालकों को हिरासत में लिया गया है, जिन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

मामले का विवरण
गृह मंत्रालय द्वारा संचालित समन्वय पोर्टल के माध्यम से म्युल एकाउंट के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई थी। जांच में पता चला कि बैंक ऑफ इंडिया, शाखा सुपेला के खाताधारक नरेश कुपाल, पिता कृष्णा कुल, निवासी ढांचा भवन, जामुल, ने अपने व्यक्तिगत पहचान दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि का उपयोग कर बैंक में खाता खुलवाया था। इस खाते का उपयोग ऑनलाइन ठगी की रकम प्राप्त करने और अवैध रूप से धन अर्जित करने के लिए किया गया। आरोपी नरेश कुपाल ने जानबूझकर इस खाते में साइबर ठगी के जरिए 1,19,098 रुपये जमा कराए, जो बेईमानी और छलपूर्ण तरीके से प्राप्त किए गए थे।
इसके आधार पर थाना सुपेला पुलिस ने अपराध क्रमांक 991/25, धारा 317(2), 318(4) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर दो मुख्य आरोपियों, सचिन यादव (उम्र 18 वर्ष, निवासी पंचमुखी हनुमान मंदिर, कुरूद, थाना जामुल, जिला दुर्ग) और राहुल निषाद (उम्र 19 वर्ष, निवासी गोपाल नगर, कुरूद, थाना जामुल, जिला दुर्ग), साथ ही दो विधि से संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार किया। सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



