March 6, 2026
थाना पदमनाभपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही: डिजिटल अरेस्ट का आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

थाना पदमनाभपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही: डिजिटल अरेस्ट का आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

Aug 1, 2025

दिनांक: 31 जुलाई 2025
थाना पदमनाभपुर, जिला दुर्ग

थाना पदमनाभपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए डिजिटल अरेस्ट के जरिए बुजुर्ग महिला से 22 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस अधिकारी बनकर महिला को डराने और जांच में सहयोग के नाम पर धोखाधड़ी की।

मामले का विवरण

प्रार्थिया सुभाषीनी जैम्स ने थाना पदमनाभपुर में शिकायत दर्ज कराई कि दिनांक 02 जुलाई 2025 को दोपहर 3:30 बजे उनके मोबाइल नंबर 9300287425 पर 9679722769 से व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके खाते में 6 करोड़ 80 लाख रुपये हवाला के पैसे जमा हुए हैं और पुलिस उन्हें गिरफ्तार करेगी। साथ ही, उन्हें जांच के लिए मुंबई आने को कहा। डर के मारे बुजुर्ग महिला ने मुंबई आने में असमर्थता जताई, जिसके बाद आरोपी ने सहायता का झांसा देकर उनसे 22 लाख रुपये की मांग की।

प्रार्थिया ने अपनी पोस्ट ऑफिस की फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) तोड़कर दिनांक 01 जुलाई 2025 को आरटीजीएस के माध्यम से खाता नंबर 100272165329 में 22 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। बार-बार पैसे की मांग होने पर प्रार्थिया ने अपने बहन के लड़के प्रतुल दास से बात की, तब उन्हें धोखाधड़ी का पता चला। प्रार्थिया की लिखित शिकायत पर थाना पदमनाभपुर में अपराध क्रमांक 219/2025, धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

पुलिस की कार्रवाई

विवेचना के दौरान सायबर सेल भिलाई को मोबाइल नंबर 9679722769 की जानकारी के लिए प्रतिवेदन दिया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना खुर्सीपार की टीम ने राजस्थान के भीलवाड़ा जाकर आरोपी का पता लगाया। आरोपी को पूछताछ के लिए थाना पदमनाभपुर लाया गया। पूछताछ में आरोपी आकाश कुमावत ने बताया कि उसने इंडसइंड बैंक, अजमेर रोड, बस स्टैंड के आगे, जिला व्यावर में खाता नंबर 100272165329 खोला था और सिम कार्ड नंबर 9679722769 खरीदकर अपने साथियों आकाश और राहुल को दिया था। आकाश ने कोरे चेक पर हस्ताक्षर कराकर 22 लाख रुपये का लेनदेन किया।

पुलिस ने आरोपी के पास से रियलमी मोबाइल (कीमत 7000 रुपये) और एयरटेल सिम नंबर 8239432634 जब्त किया। पर्याप्त सबूत मिलने पर आरोपी आकाश कुमावत को दिनांक 30 जुलाई 2025 को गिरफ्तार किया गया। उसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 12 अगस्त 2025 तक जेल में निरुद्ध करने का आदेश दिया गया। आरोपी के बैंक खाते को भी फ्रीज कर दिया गया है।

आरोपी का विवरण

  • नाम: आकाश कुमावत, पिता गिरवार कुमावत
  • पता: झंझलिया चौक, पिशनगंज, अजमेर, राजस्थान

पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और अन्य संलिप्त लोगों की तलाश जारी है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix