
Durg:नेवई पुलिस की बड़ी कार्यवाही: धारदार हथियारों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
धारदार चाकू लहराकर डराने-धमकाने के मामले में कार्रवाई
नेवई थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर धारदार हथियार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने के दो अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की और धारदार हथियार जब्त किए।

आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई, हथियार जब्त
पहले मामले में, दिनांक 02.09.2025 को थाना नेवई पुलिस को सूचना मिली कि नेवई बैकुंठ धाम के पास वाली नर्सरी के समीप एक व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर लोगों में दहशत पैदा कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल मौके पर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम केवल दास मानिकपुरी उर्फ भोला, निवासी स्टेशन मरोदा, बी आर पी कॉलोनी, मौसमी किराना स्टोर के पास, थाना नेवई बताया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक धारदार लोहे का चापड़ जब्त किया।

दूसरे मामले में, नेवई डैम के पास श्रवण गंगराई, निवासी स्टेशन मरोदा, एच एस सी एल कॉलोनी, नेवई, को सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराते हुए पकड़ा गया। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी की और आरोपी को हिरासत में लिया। उसके कब्जे से भी एक धारदार लोहे का चापड़ जब्त किया गया।
दोनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए
उक्त दोनों आरोपियों के कृत्य को धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध मानते हुए पुलिस ने विधिवत गिरफ्तारी की। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
अपराध विवरण:
अपराध क्रमांक: 271/2025 एवं 272/2025
धारा: 25, 27 आर्म्स एक्ट
आरोपियों के नाम:
केवल दास मानिकपुरी उर्फ भोला, निवासी स्टेशन मरोदा, बी आर पी कॉलोनी, मौसमी किराना स्टोर के पास, थाना नेवई
श्रवण गंगराई, निवासी स्टेशन मरोदा, एच एस सी एल कॉलोनी, नेवई
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



