
थाना नेवई की त्वरित कार्यवाही: पति द्वारा पत्नी की हत्या का आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार
घरेलू विवाद में गला दबाकर पत्नी की हत्या
नेवई: थाना नेवई पुलिस ने घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया। यह घटना एचएससीएल कॉलोनी, स्टेशन मरोदा में सामने आई, जहां आरोपी ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।

मामले का विवरण
मामले के अनुसार, एचएससीएल कॉलोनी, स्टेशन मरोदा में गायत्री ठाकुर के मकान में किराए पर रहने वाली मृतिका दीक्षा दुबे और उसके पति एकल कुमार दुबे उर्फ राजेश के बीच आए दिन घरेलू बातों को लेकर विवाद होता रहता था। दिनांक 23/08/2025 को दोपहर करीब 12:00 बजे खाना बनाने को लेकर फिर से विवाद हुआ। इस दौरान दीक्षा दुबे ने अपने पति एकल कुमार दुबे के बाल पकड़ लिए, जिसके जवाब में एकल कुमार ने गुस्से में आकर दीक्षा का गला जोर से दबा दिया। इससे दीक्षा की दम घुटने से मृत्यु हो गई।
पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपी एकल कुमार दुबे के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया। विवेचना के दौरान, दिनांक 24/08/2025 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और उसे ज्यूडिशियल रिमांड पर माननीय न्यायालय, दुर्ग भेज दिया गया।
पुलिस टीम का सराहनीय योगदान
इस त्वरित कार्रवाई में थाना नेवई प्रभारी उपनिरीक्षक कमलसिंह सेंगर, सउनि रामचंद्र कंवर, प्रधान आरक्षक क्रमांक 1442, 1052 और आरक्षक क्रमांक 983 की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।
अपराध क्रमांक: 257/2025
धारा: 103(1) बीएनएस
आरोपी का नाम: एकल कुमार दुबे
निवासी: एचएससीएल कॉलोनी, स्टेशन मरोदा, थाना नेवई, जिला दुर्ग
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



